बॉलीवुड

Annu Kapoor को आया हार्ट अटैक, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 09:11 PM IST

annu kapoor rushed to the hospital After suffered a heart attack: अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गुरुवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया।

Image

Annu kapoor

Annu Kapoor suffered a heart attack: बॉलीवुड अभिनेता और पॉपुलर होस्ट अन्नू कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, सीने की दर्द की शिकायत के बाद में उन्हें तुरंत एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गुरुवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। एक्टर मुबई में नहीं बल्कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वो दिल्ली किसी काम से आए थे और ली मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे, तभी ये घटना घटी।

अब अन्नू कपूर के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

अन्नू कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया है। 20 फरवरी 1956 को भोपाल में जन्म अन्नू कपूर एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक एक्टर, फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिंगर के रूप में उनका करियर रहा है। उन्होंने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article