बॉलीवुड

छोटे भाई Satish Kaushik की मौत से सदमे में हैं अनिल कपूर, नम आंखों से लिखा दिल छू लेने वाला इमोशनल नोट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 07:35 PM IST

Anil Kapoor Emotional post for Co-Star Satish Kaushik death: अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर BFF थे। अनिल कपूर अपने मिस्टर इंडिया के को-स्टार सतीश कौशिक के साथ खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते थे। अब अनिल कपूर ने अपने 'छोटे भाई' की मृत्यु पर एक दिल दहला देने वाली पोस्ट लिखी है।

Image

anil kapoor and satish kaushik

Anil Kapoor on Satish Kaushik death: सतीश कौशिक के निधन की खबर से पूरा देश सदमे में है। सतीश के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार की सुबह हार्ट अटैक के कारण एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अब सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और एक्टर अनिल कपूर ने शोक व्यक्त किया है।

अनिल कपूर अपने मिस्टर इंडिया के को-स्टार सतीश कौशिक के साथ खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते थे। अब अनिल कपूर ने अपने 'छोटे भाई' की मृत्यु पर एक दिल दहला देने वाली पोस्ट लिखी है। अनिल कपूर ने सतीश कौशिक के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री के ख्याति प्राप्त लोगों ने अपने हार्डी को खो दिया है... थ्री मस्कटियर्स ने सबसे प्रतिभाशाली, उदार और प्यार करने वाले मस्कटियर को खो दिया है और मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है... बहुत जल्दी चला गया। आई लव यू सतीश।'

अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर BFF थे। पहली फोटो में अनिल कपूर और सतीश कौशिक की एक मोनोक्रोम तस्वीर है, इसके बाद मिस्टर इंडिया के सेट से एक फोटो है जिसमें निर्देशक सतीश कौशिक भी हैं। तीसरी और चौथी तस्वीरें थ्री मस्किटियर अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खेर की हैं। पांचवीं और छठी तस्वीरों में अनिल कपूर और सतीश कौशिक खुशी-खुशी कैमरे को पोज दे रहे हैं। आखिरी तस्वीर उनकी फिल्म थार की है। अनिल कपूर ने पोस्ट में अनुपम खेर को भी टैग किया है।

आपको बता दें, अनिल कपूर और सतीश कौशिक का याराना बहुत पुराना है। दोनों 80 के दशक से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे थे। 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन', अनिल और सतीश की पहली फिल्म थी, जब दोनों ने एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। दोनों एक्टर के लिए बेहद खास थी क्योंकि 'वो सात दिन' बतौर लीड एक्टर अनिल कपूर की पहली फिल्म थी और सतीश कौशिक की पहली रिलीज फिल्म थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article