साउथ मूवीज

Toxic के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने Kiara Advani की तारीफ में पढ़े कसीदे, ट्रोल्स को दिया तगड़ा जवाब

Yash on Kiara Advani: साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच यश ने कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की है।

Image

यश ने की कियारा की तारीफ (pic credit-instagram)

Yash on Kiara Advani: साउथ के स्टार एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच मेकर्स ने यश की मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कि यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर ने सभी का दिल जीत लिया है। इस बीच यश ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए पूरी बात इस रिपोर्ट में जानते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-भारत में 6 नवंबर को नहीं रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana)

यश ने कियारा आडवाणी की तारीफ में कही ये बात

फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की। बेंगलुरु में हुए इस इवेंट में यश ने कियारा के काम को तबाही बताया और उनकी मेहनत की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि कियारा ने फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया है। यश ने कियारा को यह भी सलाह दी कि उन्हें लोगों की बातों और आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होना चाहिए और अपने फैसलों पर भरोसा रखना चाहिए। कियारा के काम के बारे में बात करते हुए यश ने कहा कि उन्होंने ट्रेलर में उनके किरदार की सिर्फ एक झलक देखी है, लेकिन वह भी काफी प्रभावशाली है। उन्होंने कहा, 'कियारा, जिस तरह का रोल आपने इसमें किया है, मैंने अभी ट्रेलर में उसकी सिर्फ एक झलक देखी है। आप बहुत समर्पित हैं। मैंने आपको इतनी मेहनत करते हुए देखा है।' यश ने बताया कि शुरुआत में टीम को यह चिंता थी कि फिल्म में कई बड़े और जाने-माने कलाकारों को एक साथ लेने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, कियारा ने शुरुआत से ही अपने व्यवहार और काम से इन सभी चिंताओं को दूर कर दिया। यश के मुताबिक, कियारा काफी सहज रहीं और उन्होंने फिल्म के विजन को समझते हुए खुद को पूरी तरह इसके लिए समर्पित कर दिया।

यश ने कहा कि एक कलाकार को अपने काम के दौरान कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कियारा को सलाह दी कि वह लोगों की बातों की ज्यादा चिंता न करें और जिस चीज पर उन्हें भरोसा है, उसे पूरे विश्वास के साथ करें। उनके मुताबिक, कुछ लोग किसी काम की तारीफ करेंगे तो कुछ लोग उसकी आलोचना भी करेंगे, लेकिन कलाकार को अपने फैसलों पर कायम रहना चाहिए। हाल के दिनों में कियारा आडवाणी को टॉक्सिक में अपने किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। खास तौर पर यश के साथ उनके कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि, यश का मानना है कि दर्शकों को फिल्म को पूरी तरह समझने में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में टीम ने कुछ ऐसा करने की कोशिश की है, जो शायद अपने समय से आगे है। यश ने कहा कि आने वाले समय में चीजें काफी बदलेंगी और लोगों को धीरे-धीरे समझ आएगा कि फिल्म में क्या करने की कोशिश की गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article