बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना की 'An Action Hero' में होगा Malaika Arora का स्पेशल सॉन्ग !! बॉलीवुड की 'मुन्नी' लगाएंगी जोरदार ठुमके

Malaika Arora in An Action Hero: बीते दिन आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में अक्षय कुमार का कैमियो होगा। ऐसे में ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म में अब मलाइका अरोड़ा का भी एक स्पेशल डांस नंबर भी होगा।

Image

Ayusman and Malaika

Malaika Arora in An Action Hero: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'एन एक्शन हीरो' (An Action Hero) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों जो रिपोर्ट्स सामने आई थीं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना स्टारर में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक धांसू कैमियो करते दिखाई देंगे। वहीं अब आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' को लेकर ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का स्पेशल सॉन्ग होगा। इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स का जलवा दिखाती नजर आएंगी।

ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में मलाइका अरोड़ा का डांस नंबर होने वाला है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर प्रीव्यू हुआ था। फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने भी मेंशन करते हुए बताया कि 'एन एक्शन हीरो' में कुछ अच्छे गाने होंगे। हालांकि उन्होंने मलाइका अरोड़ा को लेकर गाना होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

ऐसा पहली बार नहीं जब मलाइका अरोड़ा को किसी फिल्म में गाना ऑफर हुआ है। 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने से पहले मलाइका अरोड़ा सलमान खान की 'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम', हाउसफुल 4 में 'अनारकली डिस्को चली', कांटे में 'माही वे' और दिल से में 'छैय्या छैय्या' जैसे सुपरहिट स्पेशल नंबर दे चुकी हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में एक स्पेशल नंबर होने के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा का एक स्पेशल कैमियो भी होगा। वहीं दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी करने के लिए तैयार हैं। वो जल्द ही अपना शो लेकर आ रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article