बॉलीवुड

7 साल बड़ी कोंकणा सेन की खूबसूरती पर दिल हार बैठे अमोल पराशर? एक्टर बोले 'किसी ने मुझसे पूछा...'

Amol on dating Konkana: बॉलीवुड अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा का नाम इन दिनों एक्टर अमोल पराशर के साथ जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कोंकणा और अमोल इन दिनों डेट कर रहे हैं। मीडिया में लगातार आ रही खबरों से परेशान अमोल ने आखिरकार डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने कहा है कि किसी ने उनसे इसके बारे में बात नहीं की बस खबरें चला दीं।

Image

Amol Konkana

Amol on dating Konkana: बॉलीवुड कलाकार अमोल पराशर और अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा का नाम काफी लम्बे समय से जुड़ रहा है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि अमोल और कोंकणा सेन शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अपने रिश्ते को मीडिया से बचाकर रख रहे हैं। पिछले कुछ समय से इन दोनों के रिश्ते के बारे में काफी कुछ लिखा गया है, जिसके बाद अमोल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अमोल ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उनके बारे में छप रही खबरें उनसे बात किए बिना बनाई गई हैं, जिस कारण उनमें कितनी सच्चाई है, उन्हें खुद नहीं पता है।

अमोल पराशर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'बहुत सारे लोगों को लगता है कि मैं कोंकणा को डेट कर रहा हूं लेकिन किसी ने भी मुझसे इस बारे में बात नहीं की है। सभी लोगों ने अंदाजा लगाया है और खबरें छाप की हैं। अगर कोई मुझसे इस बारे में बात करता तो मैं सच बताया। रही बात मीडिया में आ रही खबरों की तो मैं उन पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं लगाता हूं। मैं अपने बारे में छपने वाली ऐसी खबरों को नजरअंदाज करता हूं।'

बताते चलें कि अमोल पराशर टीवीएफ की सुपरहिट सीरीज ट्रिपलिंग से लोगों के बीच अचानक से चर्चा में आए थे और उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमोल लगातार दर्शकों के सामने अच्छा काम पेश कर रहे हैं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बीते दिनों उनकी ग्राम चिकित्सालय आई थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article