बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने राम मंदिर में किए रामलला के दर्शन, महानायक ने फोटो शेयर कर लिखा, 'जय सिया राम'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2024, 08:51 AM IST

Amitabh Bachchan in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए हैं। जिनमें से एक राम अमिताभ बच्चन का भी है। सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर भगवान राम के दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह राम लला के साम हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं

Image

Amitabh Bachchan Shares photo from Ram Mandir

Amitabh Bachchan in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ यही चर्चा है कि भगवान राम आ गए हैं। इस बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी नजर आए हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए हैं। इस मौके पर बिग बी ने अब एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह भगवान राम के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राम लला के साथ तस्वीर शेयर की है।

जिसमें वह भगवान राम के सामने दोनों हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

अमिताभ बच्चन ने किए रामलला के दर्शन

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में अमिताभ बच्चन राम लला के भव्य दर्शन करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘जय सिया राम’। जिसके बाद एक्टर का कमेंट सेक्शन भी जय सिया राम के नारों से भर गया है। हर कोई बिग बी को राम मंदिर के उद्घाटन की बधाई दे रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ समेत कई और बॉलीवुड सितारे भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नजर आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article