बॉलीवुड

Ram Mandir Pran Pratishtha के मौके पर Deepika Padukone-Kiara Advani ने घर पर ही जलाए दिए, लिखा, 'जय श्री राम'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 23, 2024, 08:22 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए हैं। 22 जनवरी 2024 का दिन सभी देशवासियों के लिए बेहद खास रहा है। इस बीच अब दीपिका और कियारा ने घर पर ही दिया जलाया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

Image

Kiara Advani and Deepika Padukone on Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल व कैटरीना कैफ भी नजर आए हैं। बॉलीवुड से इन सितारों ने राम मंदिर के उद्घाटन का ऐतिहासिक पल अपनी आंखों से देखा है और सेलिब्रेट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ये सभी सितारे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नजर आए हैं। इस बीच अक्षय कुमार और अजय देवगन से लेकर ऐसे कई सितारे हैं जो किन्ही कारणों के चलते इस भव्य कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके हैं।

इस मौके पर इन एक्टर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी ने भी अपने घर पर ही दिया जलाया है। आइए उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

सिड-कियारा और दीपिका ने घर पर ही जलाए दिए

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी ने एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर अपने घर पर दिया जलाती नजर आ रही हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दिए की तस्वीर शेयर करते हुए कियारा ने जय श्री राम भी लिखा है।

कियारा के साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वह दिया जलाते दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article