बॉलीवुड

जब सोशल मीडिया पर छलकी अमिताभ बच्चन की शिव भक्ति, बोले थे - 3G, 4G नहीं बस चाहिए Shiv G

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 03:12 PM IST

Amitabh Bachchan shares shiv bhakti posts: उज्जैन में आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन कर रहे हैं। वहीं 11 अक्टूबर 2022 को बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन भी 80 साल के हो गए। यहां देखें सोशल मीडिया पर बिग बी ने कैसे अपनी शिव भक्ति दिखाई है।

Image

जब सोशल मीडिया पर छलकी अमिताभ बच्चन की शिव भक्ति, बोले थे - 3G, 4G नहीं बस चाहिए Shiv G

Amitabh Bachchan shares shiv bhakti posts: 11 अक्टूबर 2022 - जिस दिन उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन होने जा रहा है, उसी दिन अमिताभ बच्चन भी 80 साल के हो गए हैं। इस संजोग पर हम आपको बताते हैं बिग बी की शिव भक्ति के बारे में। वैसे अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कई धार्मिक पोस्ट किए हैं और जब आप इनको खंगालेंगे तो पाएंगे कि वो शिव भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं।

शिव जी पर अमिताभ बच्चन के पोस्ट दिलचस्प रहे हैं और करीब पांच साल पहले के अपने पोस्ट में जब 3G और 4G की खूब चर्चा थी तो उन्होंने ट्वीट किया था कि तकनीक भी भगवान को मानती है। देखें उनका ये ट्वीट

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने महाशिवरात्रि 2022 पर काशी विश्वनाथ की जयकार करते हुए ये तस्वीर शेयर की थी। साथ ही सब पर भोले भंडारी की कृपा करने की मंगलकामाना भी की थी।

इससे पहले 2021 की महाशिवरात्रि पर अमिताभ बच्चन ने शिवलिंग की हल्दी लगी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि यह फोटो बहुत ही खास है क्योंकि ये दर्शन वर्ष मे केवल एक बार होते हैं। शिव नवरात्रि आज से शुरू हो गया है, भगवान शिव को हल्दी लगी है और आज से 9 दिन के बाद भगवान शिवजी सेहरा बांधे नजर आएंगे।

यही नहीं भगवान शिव और देवी पार्वती की भी कुछ खास तस्वीरें उन्होंने 2020 में श्रावण सोमवार पर शेयर की थीं। ये तस्वीर मुंबई के श्री विठ्ठल मंदिर की हैं।

उम्र को देते मात अमिताभ

अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र में भी जिस तरह एक्टिव हैं, वो बेशक यंग जेनरेशन के लिए एक मिसाल है। बिग बी के करियर में कई उतार चढ़ाव रहे लेकिन हर बार वो अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर आगे बढ़कर आए। अपने बर्थडे से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन ने जहां राजश्री प्रोडक्शंस की ऊंचाई का पोस्टर रिलीज किया। वहीं वह कौन बनेगा करोड़पति के लिए भी लगातार शूट कर रहे हैं।

आगे उनके पास बॉलीवुड के और भी प्रोजेक्ट्स हैं। ब्रह्मास्त्र में प्रभास्त्र के तौर पर नजर आने और फिल्म को मिली सफलता के बाद उम्मीद है कि वो इसके दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। वहीं वह द इंटर्न के रीमेक में भी दिखेंगे तो प्रभास और दीपिका पादुकोण के पैन इंडिया प्रोजेक्ट का भी वह हिस्सा हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article