Amitabh Bachchan Village: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार फिल्मों, टीवी और विज्ञापनों में एक्टिव नजर आते हैं। फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानना चाहते हैं। बिग बी की शानदार लाइफस्टाइल, परिवार और करियर के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग उनके पुश्तैनी गांव के बारे में जानते होंगे। अमिताभ बच्चन का गांव यूपी (UP) में स्थित है और इसका उनके परिवार से खास रिश्ता रहा है। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन का पुश्तैनी गांव कहां है और उससे जुड़ी दिलचस्प बातें क्या हैं।-(ये भी पढ़ें-हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुए Amitabh Bachchan, कराया था केवल रूटीन चेकअप)

कहां है अमिताभ बच्चन का पुश्तैनी गांव? (pic credit-youtube screenshot)
कहां है अमिताभ बच्चन का गांव?
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का पुश्तैनी गांव उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज तहसील में स्थित बाबूपट्टी गांव है। यह गांव प्रयागराज शहर से करीब 160 से 170 किलोमीटर दूर है, जहां अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया। बाबूपट्टी गांव अमिताभ बच्चन के पिता और मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव है। इसी गांव में उनके दादा-दादी भी रहते थे। खास बात यह है कि गांव में हरिवंश राय बच्चन की याद में एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जो आज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।-(ये भी पढ़ें-83 साल की उम्र में भी हर दिन काम करना चाहते हैं Amitabh Bachchan, घर में नहीं लगता है बिग बी का मन)

अमिताभ बच्चन अपने माता पिता के साथ (pic credit-twitter)
क्यों नहीं गए अमिताभ अपने गांव?
अमिताभ बच्चन का अपने पुश्तैनी गांव से ज्यादा जुड़ाव देखने को नहीं मिला है, हालांकि वह कई बार कैमरे पर गांव आने की इच्छा जरूर जाहिर कर चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी जया बच्चन गांव का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने गांव वालों से वादा भी किया था कि वह एक दिन अमिताभ बच्चन को भी यहां लेकर आएंगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया। साल 2006 में जया बच्चन उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सांसद अमर सिंह के साथ गांव पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने ससुर हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बने पुस्तकालय का उद्घाटन किया था।

अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ (pic credit-pinterest)
अमिताभ बच्चन की फिल्में
अमिताभ बच्चन ने अपने दशकों के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन', 'अमर अकबर एंथनी', 'बागबान', 'पा' और 'पीकू' शामिल हैं। अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। वो हर मामले में नए एक्टर्स और पुराने एक्टर्स को टक्कर देते हैं। अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी 2 में नजर आने वाले हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
