Amitabh Bachchan Latest Blog: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी (Kaun Banega Crorepati) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अमिताभ बच्चन ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने काम को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...-ये भी पढ़ें- 90 लाख में बनी इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को बनाया था 'एंग्री यंग मैन', सलीम-जावेद की जोड़ी ने मचाया था धमाल

हर दिन काम करना चाहते हैं अमिताभ बच्चन (pic credit-instagram)
काफी एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन अपने काम करने की लगन के लिए मशहूर हैं। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने छह दशकों से ज्यादा लंबे करियर में कई भाषाओं में काम किया है और कई पुरस्कार जीते हैं। अमिताभ अक्सर अपने ब्लॉग पर अपनी राय शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने रोज काम करने की अहमियत पर बात की है। उन्होंने लिखा कि एक दिन भी काम न करना उन्हें बहुत अजीब और परेशान करने वाला लगता है।
हर दिन काम करना चाहते हैं अमिताभ बच्चन (pic credit-instagram)
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'एक दिन जो पूरी तरह आलसी वाला था… बिना किसी वजह के… हर रोज काम न करना मुझे बहुत अजीब लगता है। जब आप रोजाना एक तय शेड्यूल के अनुसार काम नहीं करते, तो आदत का जो सिलसिला बनता है, वह बिगड़ जाता है। पूरा दिन अचानक कामों के रहस्य में बदल जाता है।' उन्होंने आगे लिखा, 'आप सोचते हैं कि दिन वैसा क्यों नहीं व्यवहार कर रहा जैसा आप चाहते हैं। अगर इस बात को समझ लिया जाए तो शांति और सुकून बना रहता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह कभी नहीं होता और इससे चिंता बढ़ती है। चिंता में जीना दिमाग और शरीर दोनों के लिए नुकसानदायक है।'इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन पूरा किया। उन्होंने दर्शकों को भावुक संदेश देते हुए कहा, 'कभी-कभी हम किसी पल में इतना खो जाते हैं कि जब वह खत्म होता है तो लगता है कि अभी तो शुरू हुआ था। मैं आज इस गेम का आखिरी दिन शुरू कर रहा हूं। मैंने अपने जीवन का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा आपके साथ बिताया है और यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशनसीबी रही है।' वर्क फ्रंट पर अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आए थे। वे फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं।
