बॉलीवुड

हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हुए Amitabh Bachchan, कराया था केवल रूटीन चेकअप

Amitabh Bachchan Did Routine Checkup: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह खबरें एकदम गलत है। वो केवल रूटीन चेकअप के लिए गए थे।

Image

अमिताभ बच्चन ने कराया था रूटीन चेकअप (Pic Credit: Instagram)

Amitabh Bachchan Did Routine Checkup: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबरें सामने आई थीं। मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर बिग बी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों ने फैन्स को भी चिंता में डाल दिया था। फैन्स के मन में कई सवाल उठने लगे थे। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 83 साल के अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया नहीं गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन हॉस्पिटल में केवल अपने रूटीन चेकअप के लिए गए थे। (इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर आगबबूला होकर Salman Khan ने किए कई पोस्ट, बोले '60 साल का हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला...')

हॉस्पिटल में भर्ती नही हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन शनिवार को नानावटी अस्पताल गए थे। यह केवल एक रूटीन चेकअप था और जिसे लिए वो हर महीने हॉस्पिटल विजिट करते हैं। रूटीन चेकअप कराने के बाद अमिताभ बच्चन अपने घर लौट आए। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल से होगा Ajay Devgn का आमना-सामना, अभिषेक बच्चन ने बताया सच)

पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार बिग बी एकदम ठीक हैं और उनके भर्ती होने की खबरें गलत हैं। शनिवार को अस्पताल में उन्होंने अपना नार्मल चेकअप कराया और घर वापस आ गए। अगले दिन उन्हें 'जलसा' से 'जनक' तक अपनी कार चलाते हुए भी देखा गया था। वह इस समय घर पर ही हैं।' बच्चन परिवार के करीबी ने भी सूत्र को बताया कि, 'यह खबर पूरी तरह से गलत है।'

इन खबरों के वायरल होने के बाद बुधवार की तड़के,अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन शुरू करें इर बीर फत्ते, कहा, चल हमऊ, पिलावे शुरू करें!!!! बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लगई जैसे, बोलन लागे काग रे!!!!!'

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD

'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग में व्यस्त हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में बिजी हैं। इस मूवी में अमिताभ बच्चन को कमल हासन और प्रभास के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। मेकर्स इस फिल्म को अगले साल दिसंबर में रिलीज करेंगे।
Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article