बॉलीवुड

Amitabh Bachchan Birthday: आधी रात को फैंस के सामने रूबरू हुई बिग बी, पीछे खड़ी मुस्कुराती रहीं आराध्या और नव्या नवेली

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 11, 2023, 08:10 AM IST

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने घर जलसा के बाहर आकर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Amitabh Bachchan Birthday

Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक्टर को दुनियाभर के फैंस से बधाई मिल रही है। जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन अपने घर जलवा के बाहर नजर आए हैं। आधी रात को बिग बी ने अपने घर के बाहर खड़े हजारों फैंस को सरप्राइज दिया और अपनी घर के गेट पर खड़े होकर अमित जी ने अपना दीदार करवाया है। इस बीच सुपरस्टार की एक झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सितारों से लेकर अमिताभ बच्चन के करोड़ों फैंस आज बिग बी के लिए दुआ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जलवा के बाहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

मुंबई में मौजूद अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर हजारों फैंस उनके एक दीदार का इंतजार करते रहते हैं। इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर अमित जी ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया और आधी रात को फैंस के सामने रूबरू हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन के पीछे अपने नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या बच्चन की एक झलक भी नजर आ रही है। जो बिग बी का स्टारडम देख रहे हैं और अपने फोन में भी कैप्चर कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article