एजुकेशन

Haryana Open School Exam 2027: हरियाणा ओपन स्कूल के छात्रों को राहत, बिना लेट फीस आवेदन का मौका

Haryana Open School Exam 2027: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने मार्च 2027 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए नए अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त समय दिया है।

Image

Haryana Open School Registration 2026-27: कक्षा 9 से 12 के रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी

Haryana Open School Exam 2027: हरियाणा ओपन स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने मार्च 2027 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए नए अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त समय दिया है। अब फ्रेश कैटेगरी के उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर थी।

वहीं, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में गैर-सरकारी और अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है।

आवेदन और रजिस्ट्रेशन की जरूरी तारीखें

प्रक्रियातारीख या शुल्क
ओपन स्कूल फ्रेश कैटेगरी आवेदन की अंतिम तारीख31 अक्टूबर 2026
स्कूलों की ओर से नामांकन और रजिस्ट्रेशन19 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026
कक्षा 9 और 11 के लिए प्रश्नपत्र शुल्क50 रुपये प्रति छात्र
निर्धारित समय के बाद प्रश्नपत्र शुल्क1,000 रुपये या सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय राशि
आधिकारिक वेबसाइटbseh.org.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP PET Admit Card 2026 जारी, यहां से करें डाउनलोड

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

ओपन स्कूल के विद्यार्थियों की जानकारी और दस्तावेजों को सही तरीके से जमा करना जरूरी है। स्कूलों को एडमिशन/ विदड्रॉल रजिस्टर के संबंधित पेज की सत्यापित कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा छात्र का आधार नंबर, पिता का आधार नंबर या उसके उपलब्ध न होने पर माता का आधार नंबर और APAR ID दर्ज करनी होगी। विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफॉर्म में फोटो भी अपलोड करनी होगी।

दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों को सत्यापित स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या ट्रांसफर सर्टिफिकेट देना होगा। कक्षा 11 और 12 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 10वीं का प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

फॉर्म में गलती होने पर क्या करें?

बोर्ड ने निर्धारित अवधि में जन्मतिथि को छोड़कर अधिकतम दो गलतियों को मुफ्त में ठीक करने की सुविधा दी है। इसके बाद उसी अवधि में हर अतिरिक्त सुधार के लिए 300 रुपये देने होंगे। आगे सुधार कराने के लिए बोर्ड कार्यालय में मूल दस्तावेजों और सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन या तकनीकी परेशानी होने पर स्कूल 01664-254300 या 01664-254302 पर संपर्क कर सकते हैं। ईमेल के जरिए सहायता के लिए asenr\@bseh.org.in पर भी सवाल भेजे जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article