बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक भी कहा जाता है, उनकी फिल्में कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करती आई है, आज भी बिग बी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस बीच उनकी और रेखा की लव स्टोरी भी काफी फेमस हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
रेखा और अमिताभ को फिल्म दो अंजाने की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी खबरें थीं कि दोनों ने चोरी छिपे शादी तक कर ली है।
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जब को स्टार ने रेखा के साथ बद्तमीजी की तो अमिताभ बच्चन ने अपना आपा खो दिया और उसको खरी खोटी सुनाई, जिसके बाद रेखा को अमित जी से और भी प्यार हो गया।
अपनी इस लव स्टोरी के लिए अमिताभ और रेखा ने एक पल के लिए समाज क्या सोचता है इसका परवाह करना छोड़ दिया था।
फिल्म सिलसिला के सेट पर रेखा और बिग बी की लव स्टोरी का अंदाजा लगभग सभी लोगों को हो गया था, जिसके बाद यश चोपड़ा ने भी एक इंटरव्यू में इसका खुलासा कर दिया था।
एक्ट्रेस जया बच्चन ने रेखा को घर पर बुलाया और आदर सत्कार किया आखिर में जाते वक्त बोला 'मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी।'
जब अमिताभ बच्चन को लगा की रेखा और उनके अफेयर की वजह से उनका परिवार टूटने वाला है तो उन्होंने अपनी इस प्रेम कहानी पर विराम लगा दिया और जया बच्चन संग अपने परिवार पर फोकस किया। यहीं रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी का भी डी एंड हो गया।