Amitabh-Jaya Bachchan Holi Pic: होलीका दहन के मौके पर अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) और जया बच्चन( Jaya Bachchan ) ने अपने घर में जश्न मनाया। हमेशा की तरह अपने घर के आँगन में बच्चन परिवार ने होलीका दहन किया। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने एक साथ होली की पूजा की। इस खूबसूरत पल को उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। मां-पापा की फोटो शेयर श्वेता ने फैंस को खुश कर दिया है, आइए आपको दिखाते हैं ये क्यूट फोटो
बच्चन परिवार हर त्योहार को धूमधाम से मनाता आया है। होली हो या दिवाली बच्चन परिवार में अलग ही तरह का जश्न मनता है। कल होलीका दहन के मौके पर जया बच्चन ने अपने घर के आँगन में होलीका की पूजा की और रात को उसका दहन किया। उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने कपल की प्यारी तस्वीर खींची है। इस फोटो में अमिताभ ने जया का कंधा पकड़ा हुआ है और वह अपनी पत्नी की तरह देख रहे हैं, वहीं जया बच्चन भी मुसकुराते हुए अमिताभ को निहार रही है। पीछे होली की आग जल रही है। श्वेता ने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया लाइक और कॉमेंट की बौछार हो गई। फैंस ने कहा ये है परफेक्ट फोटो।
ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन को किया मिस
वैसे तो बच्चन परिवार की फोटो में पुरी फैमिली एक साथ नजर आती है लेकिन पिछले कुछ समय से परिवार में कभी ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai Bachchan) तो कभी आरध्या बच्चन ( Aaradhya Bachchan ) मिसिंग दिखाई देती है। इस फोटो को देखने के बाद अब फैंस होली पर पुरी फैमिली के साथ आने का इंतजार कर रहे हैं।
