बॉलीवुड

लगातार फ्लॉप के बाद अब Amir Khan को मिलेगा सलमान खान का सपोर्ट! फिल्म में 'भाईजान' को करेंगे कास्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2023, 10:27 AM IST

Amir Khan and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की आखिरी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। जिसके बाद अब आमिर खान एक प्रोड्यूसर के तौर पर दमदार वापसी करना चाहते हैं, वह अपनी अपकमिंग फिल्म में सलमान खान को कास्ट कर सकते हैं।

Image

Salman Khan and Amir Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • अपकमिंग फिल्म में सलमान खान को कास्ट करेंगे आमिर खान।
  • आमिर खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं।
  • आमिर खान की फिल्म में नजर आ सकते हैं भाईजान।

Amir Khan and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Amir Khan) के लिए भी साल 2022 कुछ खास नहीं रहा है। आमिर खान की आखिरी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा (Laal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई। फिल्म को लेकर बायकॉट मूमेंट भी शुरू किया गया, जिसका नतीजा यह निकला की फिल्म काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई। जिसके बाद अब आमिर खान एक प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड में दमदार वापसी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, आमिर खान फिल्म अपनी इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं, जिसके साथ ही इस बड़ी फिल्म के लिए वह सलमान खान को कास्ट कर सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने इस फिल्म में लीड रोल के लिए सलमान खान के नाम ही सोच रखा है। एक्टिंग करियर से आमिर ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। फिलहाल वह अपनी इस बिग बजट फिल्म पर ही काम कर रहे हैं।

आमिर खान की फिल्म में नजर आएंगे 'भाईजान'

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान को एक साथ अंदाज अपना अपना में काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद अब दोनों स्टार बड़े पर्दे पर एक साथ तो नजर नहीं आएंगे लेकिन एक ही फिल्म में काम करने वाले हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान ने सलमान खान को एक नई फिल्म ऑफर की है, इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना करने वाले हैं, बीते 6 महीने से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। अब आमिर का मानना है कि सलमान खान इस फिल्म में लीड रोल के लिए बिलकुल फिट बैठते हैं।

इसके साथ ही खबर तो यह भी सामने आई है कि खुद सलमान खान ने भी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर दिलचस्पी दिखाई है। यह फिल्म आमिर खान के दिल के काफी करीब बताई जा रही है।

एक्टिंग करते नहीं दिखेंगे आमिर खान?

फिलहाल आमिर खान किसी भी फिल्म में एक एक्टर के तौर पर काम करते नहीं नजर आ रहे हैं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह फिलहाल अपने प्रोडक्शन हाउस पर ही काम करता चाहते हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article