Gadar 2 Spoiler: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 को लेकर बज बना हुआ है। गदर 2 में एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर हाइप बनी हुई है। मेकर्स भी इस हाइप को भुनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने गदर 2 का पहला गाना उड़जा काले कावां रिलीज किया था। गाने में सनी और अमीषा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
मेकर्स ने कुछ समय पहले गदर 2 का टीजर रिलीज किया था। फैंस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल फिल्म के टीजर में सनी देओल लाल रंग के कपड़े में लिपटी बॉडी के पास रोते हुए नजर आते है। इसके बाद से फैंस कयास लगा रहे थे कि फिल्म में सकीना की मौत हो जाएगी। अब इस पर खुद अमीषा पटेल ने पर्दा हटा दिया है।
अमीषा ने रिवील किया गदर 2 का स्पॉइलर
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, फिल्म में सकीना की मौत नहीं होगी। एक्ट्रेस ने लिखा,मेरे सभी प्यारे फैंस, आपमें से कई लोग इस बात से परेशान है कि सकीना की मौत होने वाली है। ऐसा मत सोचिए क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। तारा सिंह किसकी बॉडी के पास बैठा है ये तो नहीं बता सकती। लेकिन वो सकीना नहीं है। इतना जरूर है। इसलिए आप परेशान मत होइए। लव यू ऑल।
अमीषा की बात फैंस को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, गदर 2 का स्पॉइलर पहले ही पता चल जाएगा तो फिल्म क्यों देखने जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, सारी कहानी बता दो। तीसरे यूजर ने लिखा, ये गलत है आप कहानी क्यों बता रही है।
