Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर सत्यप्रेम की कथा को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक सत्यप्रेम और कियारा कथा की भूमिका में है। फिल्म की कहानी दोनों की लव स्टोरी के इर्दगिर्द घूमती है। पहले दिन फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली थी।
सत्यप्रेम की कथा ने फर्स्ट डे पर 9. 25 करोड़ का बिजेनस किया था। फिल्म को ईद की छुट्टी का फायदा मिला था। आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।
जानें सत्यप्रेम की कथा का दूसरे दिन का कलेक्शन
कार्तिक और कियारा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7. 20 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने कुल मिलाकर 16. 45 करोड़ की कमाई की है। 30 जून को सिनेमाघरों में 14. 331 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट थी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड हालीडे का फायदा मिलेगा।
सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक और कियारा के अलावा गजराज राव, राजपाल यादव और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। सत्यप्रेम की कथा रामकॉम मूवी है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है। कार्तिक और कियारा ने साथ में भूल भुलैया 2 में काम किया था। दोनों की हिट जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक और कियारा के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
