बॉलीवुड

Alpha: रिलीज से पहले लीक हुए आलिया-बॉबी की फिल्म के सीन्स, सोशल मीडिया पर मची हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 27, 2026, 02:52 PM IST

Alpha Leak: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म अल्फा (Alpha) की रिलीज से पहले कुछ सीन्स ऑनलाइन लीक हो गए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

'अल्फा' से लीक हुए ये सीन्स (Image Source: IMDb/ Shahabuddin Ahmed X)

Alpha Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बने हुए। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आती है, तो कभी फिल्म का कोई पोस्टर वायरल हो जाता है। इन सब के बीच फिल्म अल्फा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुड़ी की तस्वीरें लीक हो गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Alpha Release Date: बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देगी आलिया भट्ट की 'अल्फा', बॉबी देओल का भी दिखेगा धाकड़ अवतार)

'अल्फा' से लीक हुए सीन

एक्टर आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म अल्फा से लीक हुए कुछ सीन्स है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अभी हाल ही में फिल्म अल्फा से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आईं। इन तस्वीरों में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक्शन अवतार में दिखाई दिए। बॉबी देओल का लुक काफी अलग नजर आया। ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फिल्म अल्फा से लीक हुई इन तस्वीरों ने मेकर्स को परेशान कर दिया है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म अल्फा से जुड़ी इन तस्वीरों को लेकर मेकर्स का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। (ये भी पढ़ें: थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी Alpha!! OTT रिलीज की प्लानिंग में मेकर्स)

कब रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा इसी साल यानी 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसका ऐलान मेकर्स ने कुछ समय पहले एक पोस्टर शेयर कर किया था। फिल्म अल्फा पहले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। फिल्म अल्फा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article