बॉलीवुड

Alpha Release Date: बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देगी आलिया भट्ट की 'अल्फा', बॉबी देओल का भी दिखेगा धाकड़ अवतार

Alia Bhatt Alpha Release Date Reveal: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अब एक्ट्रेस अपनी स्पाई थ्रिलर मूवी 'अल्फा' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि आलिया भट्ट की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Image

फोटो क्रेडिट- आलिया भट्ट इंस्टाग्राम

Alia Bhatt Alpha Release Date Reveal: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आलिया भट्ट बड़े पर्दे पर स्पाई युनिवर्स फिल्म के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जो उनकी पहली स्पाई एक्शन फिल्म होगी। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ 'अल्फा' में एक्ट्रेस शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। उनकी इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और खास बात तो यह है कि 'अल्फा' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। हाल ही में वायआरएफ ने 'अल्फा' से जुड़ा नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। 'अल्फा' (Alpha) की रिलीज डेट देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर 'अल्फा' (Alpha) जुलाई में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वायआरएफ द्वारा जारी किये गए पोस्टर में आलिया भट्ट की भी झलक नजर आई, जिसमें उनके तेवर देखने लायक रहे। 'अल्फा' से जुड़े पोस्टर को साझा करते हुए वायआरएफ ने कैप्शन में लिखा, "अल्फा' 10.07.2026।" बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इस मूवी में दोनों का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'अल्फा' (Alpha) का निर्देशन जहां शिव रवैल ने किया है तो वहीं इसे आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को स्पाई के तौर पर देखने को मिलेगा। 'अल्फा' के जरिए आलिया भट्ट स्पाई युनिवर्स में कदम रखती नजर आएंगी। वहीं बॉबी देओल और अनिल कपूर के किरदार से पर्दा उठना बाकी है। यूं तो दर्शकों को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मूवी से बहुत उम्मीदें हैं। लेकिन ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आलिया भट्ट की "अल्फा' दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article