बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने देवर की मेहंदी पर किया ननदों के साथ डांस, रणबीर कपूर ने बनाया मस्ती का माहौल

Alia Bhatt and Karishma Kapoor Dance in Aadar-Alekha Mehndi: कपूर खानदान की बेटी रीमा जैन के बेटे आदर जैन की जल्द शादी होने वाली है, जिसके फंक्शन बीती रात शुरू हो चुके हैं। कल रात हुए मेहंदी के फंक्शन में पूरा कपूर परिवार एन्जॉय करता नजर आया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं।

Image

Alia Bhatt and Karishma Kapoor Dance in Aadar-Alekha Mehndi

Alia Bhatt and Karishma Kapoor Dance in Aadar-Alekha Mehndi: बीती रात बुधवार को कपूर खानदान के भांजे आदर जैन( Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी( Alekha Advani) की मेहंदी सेरेमनी हुई। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। रणधीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट( Alia Bhatt) तक हर कोई इस मेहंदी के जश्न में झूमता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर कल रात के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें सभी डांस करते नजर आ रहे हैं।

मेहंदी फंक्शन में आलिया-करीना-करिश्मा ने किया डांस

कल रात की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। जिसमें कपूर और जैन फैमिली डांस करती नजर आ रही है। सबसे पहले करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) डांस करने के लिए उठती है फिर वह बहन करीना को नाचने के लिए बुलाती है, दोनों बहनों के पीछे-पीछे भाभी आलिया भट्ट भी आती है। सभी मिलकर मस्ती में डांस करते हैं, दूसरी तरफ रणबीर कपूर अपनी बहन ऋद्धिमा को उठाता है और दोनों मिलकर नाचते हैं। सभी झूमते हुए खुशी मनाते दिखाई दे रहे हैं, बच्चों के साथ आदर की मां भी डांस करती है।

बताते चले कि आदर और अलेखा ने इस साल की शुरुआत में गोवा में क्रिश्चन वेडिंग की थी और अब वे पारंपरिक तरीके से शादी करने के लिए तैयार हैं। अदार ने सितंबर 2024 में अलेखा को प्रपोज किया था और दोनों ने आखिरकार नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। मेहंदी की रस्म के बाद अब अदार और अलेखा अपनी बड़ी शादी से बस कुछ ही दिन दूर हैं। कपूर परिवार और जैन परिवार इस जश्न के मौके पर एक साथ नजर आ रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article