Ranbir - Alia Diwali Plan : दिवाली का त्योहार (Diwali) हर किसी के लिए खास है। बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स लगातार दिवाली पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कई सेलेब्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि आलिया (Alia bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फर्स्ट दिवाली कैसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब खुद आलिया ने ही बता दिया है कि वो दिवाली कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक दिवाली की थ्रौबैक तस्वीर शेयर की है और दूसरी फोटो में वो बेड पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन दोनों फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपनी थ्रोबैक फोटो के जरिए आप सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दे रही हूं क्योंकि मैं बिस्तर पर लेट कर दिवाली का बिता रही हूं। सभी को प्यार और रोशनी। एक्ट्रेस इन दिनों अपना खास ख्याल रख रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करके ब्रेक लिया है।
आलिया यूं सेलिब्रेट कर रही हैं दिवाली
रणबीर कपूर ने बताया दिवाली प्लान
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि हमारे परिवार से बहुत कम लोग इस तरह की दिवाली पार्टी की हिस्सा बनाना चाहते हैं, इसलिए हम अपने परिवार के साथ शांति के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। उन्होंने आगे कहा हम दिवाली अपनी दीदी करीना कपूर के घर पर सेलिब्रेट करेंगे। उनकी तरफ से सभी घरवालों को बुलाया गया है। वैसे भी जब हम सब एक साथ होते हैं तो वहीं, हमारी पार्टी जैसी होती है।
रणबीर इस समय अपनी पत्नी आलिया का पूरा ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया है और आलिया के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रणबीर और आलिया जल्द माता पिता बनने वाले हैं। कपल अपने बेबी के आने का इंतजार बेसब्री से कर रहा है।
