बॉलीवुड

बेटी राहा संग वक्त बिता रहे थे Ranbir Kapoor, पत्नी आलिया भट्ट ने तस्वीर में कैद किया 'खुशनुमा पल'

Ranbir playing with daughter Raha: बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी बेटी राहा (Raha Kapoor) के साथ खुशनुमा पल बिता रहे थे, जिसे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने कैमरे में कैद किया। आलिया ने ये प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Image

बेटी राहा संग वक्त बिता रहे थे Ranbir Kapoor, पत्नी आलिया भट्ट ने तस्वीर में कैद किया 'खुशनुमा पल'

Ranbir playing with daughter Raha: बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को एक वक्त इंडस्ट्री में कैसोनोवा के रूप में पहचाना जाता था लेकिन जब से उनकी शादी हुई है और उनकी गोद में बेटी राहा (Raha Kapoor) आई है, तब से वो एकदम फैमिलीमैन बन गए हैं। रणबीर कपूर अब अपना खाली वक्त परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है, बेटी राहा के साथ बैठ जाते हैं और यादगार लम्हे बनाते हैं। हाल में भी रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ ऐसे ही यादगार लम्बे बिता रहे थे, तभी उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। आलिया भट्ट ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रणबीर-राहा की प्यारी तस्वीर

अदाकारा आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर एक कुर्सी पर सुकून से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बगल में बेटी राहा है। रणबीर जब शूटिंग नहीं करते हैं तो बेटी राहा के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। उनकी ये तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है कि राहा उनके दिल के काफी करीब हैं। आलिया भट्ट ने ये तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मैं 6 नवम्बर के बाद से दुनिया की बेस्ट फोटोग्राफर बन गई हूं। ये मेरी दुनिया है।'

बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच नजदीकियों का सफर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के साथ शुरू हुआ था। ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद इन दोनों ने शादी रचा ली और जल्द ही इनकी जिंदगी में बेटी राहा आ गई। राहा के आने के बाद से रणबीर-आलिया की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article