बॉलीवुड

आलिया भट्ट की गोद भराई में पहुंचे करण जौहर, नीतू कपूर ने शेयर कीं बेबी शॉवर की इनसाइड तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 12:19 AM IST

Alia Bhatt Baby Shower inside photos : बेबी शावर में येलो सूट में आलिया बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। आलिया ने अपने बेबी शॉवर के मौके पर एथनिक सूट कैरी किया था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर सामने आ रहा है।

Image

alia bhatt baby shower

Alia Bhatt Baby Shower inside photos: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट के घर पर गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया। बेबी शॉवर में आलिया के घर सितारों की महफिल जमना शुरू हो गई है, इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फैंस उनके बेबी शावर का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। आज यानी 5 अक्टूबर को आलिया और रणबीर के घर बेबी शावर की सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। कई बॉलीवुड सेलेबस आलिया और रणबीर के घर उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।

बेबी शावर में येलो सूट में आलिया बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। आलिया ने अपने बेबी शॉवर के मौके पर एथनिक सूट कैरी किया था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर सामने आ रहा है। वहीं रणबीर ने इस दौरान पीच कलर का सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता पजामा पहना। फोटोज में आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन और उनकी 2 दोस्त नजर आ रही है। अब बेबी शॉवर की इनसाइड फोटोज भी सामने आ चुकी हैं जिसमें रणबीर कपूर और करण जौहर भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी बेबी शॉवर में पहुंची थीं। अब नीतू कपूर ने गोदभराई की फोटोज शेयर की हैं। इस रस्म में शामिल होने के लिए कई सितारों समेत करीबी दोस्त भी पहुंचे। नीतू कपूर के साथ बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, दादी नीला देवी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट ट्रेडिशनल लुक में आलिया के घर पहुंची थीं।

आपको बता दें, आलिया-रणबीर ने अपने बांद्रा में स्थित घर पर बेबी शावर का प्रोग्राम रखा था। अब फंक्शन की इनसाइड फोटोज सामने आ रही हैं। फैंस भी कपल की बेबी शावर की फोटोज देखकर बेहद खुश हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article