इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड की एक नई फिल्म की घोषणा हो गई है, जो 2002 के अक्षरधाम आतंकी हमले पर बेस्ड है। इस फिल्म का टाइटल अक्षरधाम: ऑपरेशन वज्र शक्ति (Operation Vajra Shakti) होगा और इसे डायरेक्ट करेंगे केन घोष (Ken Ghosh), जो इससे पहले फिदा (Fida) और चांस पे डांस (Chance Pe Dance) जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में लीड रोल निभाएंगे अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। अक्षय खन्ना की ये फिल्म 4 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस खबर ने फैंस को गदगद कर दिया है। इस ऐलान के साथ एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है।
क्या होगी फिल्म की कहानी
'ऑपरेशन वज्र शक्ति' असल घटना पर बेस्ड है, जब 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के दौरान एनएसजी कमांडोज ने ऑपरेशन वज्र शक्ति चलाकर आतंकियों को खत्म किया था। फिल्म में इस ऑपरेशन की पूरी कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें एनएसजी कमांडोज की बहादुरी और देशभक्ति को हाईलाइट किया जाएगा। अक्षय खन्ना इस फिल्म में एक एनएसजी ऑफिसर का रोल निभाएंगे। फिल्म ऑपरेशन वज्र शक्ति को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
