बॉलीवुड

Akshay Kumar की 'Sky Force' रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक, ट्रेलर रिलीज की डेट भी आई सामने

Akshay Kumar's 'Sky Force' Release Date: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानें कब रिलीज होगी ये मूवी...

Image

Akshay Kumar's 'Sky Force'

Akshay Kumar's 'Sky Force' Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बीती कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला है। अक्षय कुमार को आखिरी बार 'खेल-खेल में' मूवी में लीड रोल में देखा गया था। इस फिल्म का क्लैश 'स्त्री 2' और 'वेदा' के साथ हुआ था। 'खेल-खेल में' मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब अक्षय कुमार अपनी नई मूवी 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार की इस मूवी की रिलीज डेट को फाइनल कर लिया गया है।

सामने आई अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फाॅर्स' की रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फाॅर्स' को मेकर्स ने साल 2025 में रिपब्लिक डे वीकेंड में रिलीज करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं निर्माताओं द्वारा फिल्म का ट्रेलर 25 दिसंबर को पेश किया जाएगा। यह मूवी अक्षय कुमार के दिल के करीब है। 'स्काई फाॅर्स' को संदीप केलवानी और अभिषेक कपूर ने मिलकर डायरेक्ट किया है। इस एक्शन-पैक्ड मूवी में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान और निम्रत कौर लीड रोल में दिखाई देंगी।

'स्काई फाॅर्स' को दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज का प्रोड्यूस किया जा रहा है। 'स्काई फाॅर्स' के अलावा अक्षय कुमार के पास 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी 3' सहित कई फिल्में हैं, जिसमें अभिनेता को लीड रोल में देखा जाएगा। इन सभी फिल्मों में अक्षय कुमार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय कुमार हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में कैमियो करते नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article