Anupam Kher Confirm His Role in Shri Ram Bhoomi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अलग-अलग के किरदार निभाने के लिए जाने-जाते हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में शायद ही कोई ऐसा किरदार होगा, जिसे उन्होंने बड़े परदे ना निभाया हो। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अनुपम खेर की कई पिक्स वायरल हो रही थीं। इन पिक्स के वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह के कयास भी लगाने शुरू कर दिए थे। ऐसे में अब लोगों की कन्फ्यूजन को दूर करते हुए अब अनुपम खेर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कन्फर्म कर दिया है, वो किस महान हस्ती का किरदार निभाने जा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 1: ओपनिंग डे पर मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले, Ajay Devgn की फिल्म कमाएगी इतने करोड़)
जानिए 'श्री रामभूमि' में ऐसा होगा अनुपम खेर का किरदार
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी की शूटिंग अयोध्या में की जा रही है। अनुपम खेर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरे कर अपने किरदार का भी खुलासा कर दिया है। अनुपम खेर ने लिखा, 'अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं खुद ही बता दूं कि मैं किस भूमिका में नजर आने वाला हूं। फिल्म 'श्री रामभूमि' में मैं श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहा हूं!! एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे। उनकी आस्था, उनकी संवेदनशीलता और उनके अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी। इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। आप सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता रहेगी। जय श्री राम!' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल-श्रद्धा कपूर के बाद Laxman Utekar ने Hrithik Roshan से मिलाया हाथ, खुश से झूम उठे फैन्स)

Anupam Kher Confirm His Role in Shri Ram Bhoomi
अनुपम खेर ने न्यूज एजेंसी, 'हमारी नई फिल्म 'श्री राम भूमि' की शूटिंग अयोध्या में हो रही है। बिना राम लल्ला और भगवान हनुमान जी की कृपा के कोई काम शुरू कैसे हो सकता है? इसलिए मैं उनके आशीर्वाद लेने और सबके स्वास्थ्य, शांति व खुशी की कामना करने आया हूं।' जब उनसे कथित घोटाले के बारे में पूछा गया, जिसने बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है, तो अभिनेता ने कहा, 'चोर तो हर जगह होते हैं। इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती। इस मंदिर को बनने में 500 साल लगे हैं। अगर कुछ लोग ऐसी हरकतें करते हैं तो इससे मंदिर की पवित्रता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।'
