बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा पर रिएक्ट करना अक्षय कुमार को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- पहले अपनी नागरिकता तो ले लो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 07:55 PM IST

Akshay Kumar trolled Social Media: ऋचा चड्ढा पर कमेंट करना अक्षय कुमार को पड़ा भारी। सोशल मीडिया पर एक्टर को लोगों ने किया जमकर ट्रोल। एक्टर के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय को फिर से याद दिलाई उनकी नागरिकता।

Image

akshay kumar (credit pic: social media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने एक ट्वीट के बाद लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। एक्ट्रेस ने लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर ऐसा कमेंट किया कि ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए। लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर लिखा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस ट्वीट पर ऋचा ने कमेंट करते हुए लिखा था कि Galwan Says hi। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आम जनता से लेकर राजनेता तक एक्ट्रेस को भारतीय सेना का मजाक उड़ाने के लिए खरी- खोटी सुना रहे थे। मामले को बढ़ते हुए देख ऋचा ने ट्वीट कर सभी से माफी मांगी थी। अब इस मामले में अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने अपना बयान दिया है।

अक्षय कुमार हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

गलवान के ट्वीट पर बुरा फंसे अक्षय कुमार। अक्षय कुमार के ट्वीट के बाद यूजर्स उन्हें ही ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सर वो भारतीय सेना की बात रह हैं न की कैनेडियन की। दूसरे यूजर ने लिखा, पलटू हीरो, सिर्फ दिखावा है और कुछ भी नहीं किया। अगर हम तुम्हारी तरह होते तो देश के लिए कितना कुछ करते हैं। इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने अक्षय की नागरिकता पर फिर एक बार सवाल उठाया। वहीं, कई यूजर्स ने अक्षय के इस कदम की तारीफ की हैं। इससे पहले भी यूजर्स अक्षय की नागरिकता पर सवाल उठा चुके है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय ने देश के जवानों को लेकर अपनी राय रखी है।

akshay kumar tweet

akshay kumar tweet

अक्षय ने ऋचा के ट्वीट पर किया कमेंट

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा था कि ये सब देखकर दुख होता है। हम में से किसी को भारतीय सेना के प्रति इस तरह का रूख नहीं रखना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article