बॉलीवुड

‘एयरलिफ्ट’ के डायरेक्टर संग बनेगी Akshay Kumar की जोड़ी, रिएलिस्टिक फिल्म से मचाएंगे धमाल

Akshay Kumar's Next With Raja Menon: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार की नई फिल्म 'एयरलिफ्ट' के डायरेक्टर राजा मेनन के साथ हो सकती है।

Image

अक्षय कुमार 'एयरलिफ्ट' के डायरेक्टर राजा मेनन के साथ करेंगे फिल्म (Pic Credit: Instagram)

Akshay Kumar's Next With Airlift Director Raja Menon: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार ने एक नई फिल्म के लिए फिल्ममेकर राजा कृष्ण मेनन संग हाथ मिलाया है। अक्षय कुमार और राजा मेनन ने फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ से दर्शकों को एक शानदार कहानी दी थी। अब यह जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन ने खुद अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Pawan Singh से शादी करने वाली थीं Amrapali Dubey !! भोजपुरी बवाल स्टार ने किया बड़ा खुलासा)

अक्षय कुमार संग दोबारा काम करना चाहते हैं राजा मेनन

एक इंटरव्यू में राजा कृष्ण मेनन ने कहा कि वह अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे। दोनों ने मिलकर एक बेहतरीन फिल्म बनाई थी, जिस पर आज भी उन्हें गर्व है। राजा मेनन के मुताबिक, ‘एयरलिफ्ट’ को लेकर आज भी लोग बात करते हैं और यह उनके लिए बेहद खास बात है। हालांकि वह चाहते हैं कि अगर दोनों दोबारा साथ आते हैं तो उनकी अगली फिल्म भी उतनी ही शानदार होगी।

‘एयरलिफ्ट’ जैसी दमदार कहानी की तलाश

राजा मेनन ने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती ऐसी कहानी ढूंढना है, जिससे दर्शक जुड़ सकें। उनके अनुसार अगर अक्षय कुमार और वह फिर साथ काम करते हैं, तो फिल्म कम से कम ‘एयरलिफ्ट’ जैसी हिट होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द ही ऐसी कहानी मिल सकती है और दोनों एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan OTT Release: इस प्लेट पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी थलापति विजय की फिल्म, जानिए तारीख)

अक्षय और राजा मेनन की जोड़ी मचाएगी धमाल

राजा मेनन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी जोड़ी को लेकर भी उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर दोनों दोबारा साथ आते हैं, तो यह एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन होगा। बता दें कि ‘एयरलिफ्ट’ में अक्षय कुमार ने एक ऐसे बिजनेसमैन की भूमिका निभाई थी, जो युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिश करता है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article