अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अपकिमंग फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर चर्चा में हैं। मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया था। टीजर में अक्षय के साथ कई स्टार्स नजर आए थे। दर्शकों का ध्यान अक्षय और रवीना (Raveena Tandon) ने खींचा था। 20 साल बाद दोनों फिर से काम कर रहे हैं। 90 के दशक में अक्षय और रवीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है। अक्षय ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि रवीना के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है।
अक्षय ने कहा, वेलकम टू जंगल की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। 20 साल बाद में रवीना के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करने वाला हूं। हमने साथ में कई हिट फिल्में की है। मैं फिर से काम करने के लिए काफी उत्सुक है। अक्षय रवीना का गाना टिप-टिप बरशा पानी ब्लॉकबस्टर हिट हुआ था।
20 साल बाद अक्षय रवीना संग शेयर करेंगे स्क्रीन
अक्षय और रवीना ने साथ में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मोहरा में साथ काम किया था। अक्षय और रवीना ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अक्षय और रवीना ने साथ में साल 2004 में इंडियन पुलिस फोर्स एन इनसाइड स्टोरी में काम किया था। 90 के दशक में अक्षय और रवीना ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया था। अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी।
