शहर

Delhi News: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली, दिल्ली पुलिस ने दी एनओसी, जानें कब होगा आयोजन

रामलीला मैदान में निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक रैली आयोजित करने की अनुमति जारी की गई है। इस अवधि के दौरान संबंधित शर्तों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा सकेगा।

Image

कांग्रेस की रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की NOC।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को कांग्रेस की रैली आयोजित की जाएगी। रैली के आयोजन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। इससे पहले, कांग्रेस ने रैली आयोजित करने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी थी, जिसके बाद निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान में निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक रैली आयोजित करने की अनुमति जारी की गई है। इस अवधि के दौरान संबंधित शर्तों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा सकेगा। कांग्रेस की रैली 1 नवंबर को प्रस्तावित है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article