बॉलीवुड

रोहित शेट्टी ने पोस्टपोन की Indian Police Force की डेट! भाईजान की Tiger 3 से डरे मेकर्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 12, 2023, 11:55 AM IST

Indian Police Force Date Postponed: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स टाइगर 3 और वर्ल्ड कप की वजह से वेब सीरीज की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं।

Image

Indian Police Force (credit pic: instagram)

Indian Police Force Date Postponed: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर बज बना हुआ है। इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में है। रोहित की वेब सीरीज इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। सीरीज के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कह रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के साथ क्लैश हो।

इंडियन पुलिस फोर्स की डेट होगी पोस्टपोन

रोहित शेट्टी और अमेजन प्राइम वीडियो की टीम ने मिलकर प्लान किया है कि फिल्म ऑडियंस की तीसरी चवाइंस नहीं बननी चाहिए। दिवाली के समय में ही वर्ल्ड कप का फिनाले भी होगा। मेकर्स इन सभी कारणों की वजह से इंडियन पुलिस फोर्स को पोस्टपोन करना चाहते हैं। हालांकि मेकर्स ने इस बात का कंफर्मेशन नहीं दिया है।

सीरीज में शिल्पा, सिद्धार्थ और विवेक का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म में शिल्पा और सिद्धार्थ पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फैंस रोहित की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिंघम अगेन में करीना कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। सिंघम अगेन अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article