बॉलीवुड

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के ट्रेलर की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन मेकर्स उठाएंगे पर्दा

Akshay Kumar's Bhooth Bangla Trailer: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के ट्रेलर की रिलीज डेट को मेकर्स ने बदल दिया है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी का ट्रेलर अब किस दिन रिलीज होगा।

Image

Akshay Kumar's Bhooth Bangla Trailer

Akshay Kumar's Bhooth Bangla Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 2026 के सबसे अहम और इंतजार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है। कुछ ही दिनों पहले मेकर्स ने इस मूवी का नया गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज किया था, जो दर्शकों को पसंद भी आया। अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि 'भूत बंगला' का ट्रेलर 27 मार्च को रिलीज किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ताजा जानकारी यह बताती है कि मेकर्स ने अक्षय कुमार स्टारर के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए नई तारीख चुन ली है।

इस दिन रिलीज होगा 'भूत बंगला' का ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में 'भूत बंगला' के ट्रेलर की रिलीज डेट 27 मार्च बताई गई थी। बाद में पता चला कि 30 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। अब मेकर्स इसे 6 अप्रैल को रिलीज करने का प्लान किया है। पोर्टल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स अब ट्रेलर की रिलीज से 6 अप्रैल को पर्दा उठाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स इवेंट के माध्यम से ट्रेलर लॉन्च करेंगे या नहीं? (इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद साउथ की इस टॉप हसीना संग बनेगी सलमान खान की जोड़ी, वामशी पेडिपल्ली ने किया कास्ट)

Akshay Kumar

Akshay Kumar

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामीका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशु यू सेनगुप्ता, मनोज जोशी और राजपाल यादव सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म में जिस तरह के एक्टर्स को कास्ट है, वो दर्शकों को काफी उत्साहित कर रही है। (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश नहीं होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा, मेकर्स ने तलाश ली नई तारीख!)

इस दिन रिलीज होगी 'भूत बंगला'

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी मूवी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से UA 16 रेटिंग मिली है। 'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लगभग 15 सालों के बाद साथ आए हैं। बता दें पहले यह मूवी 10 अप्रैल को रिलीकज होने वाली थी लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को देखने के बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया। अब यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article