Akshay Kumar Reunite With Director Priyadarshan For Comedy Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के खाते में इन दिनों कई मूवीज मौजूद हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' से लेकर 'हेरा फेरी 3' तक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई मूवीज से बॉलीवुड पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार की झोली में एक और मूवी गिरती दिखाई दे रही है। दरअसल, अक्षय कुमार ने करीब 14 सालों बाद 'खट्टा-मीठा' डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) से हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों कॉमेडी मूवी के लिए एक साथ आए हैं।
प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने खुद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ हाथ मिलाने की बात की पुष्टि की है। प्रियदर्शन ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा कि मुझे और अक्षय को साथ में काम किये काफी वक्त हो गया था। इस सिलसिले में उन्होंने आगे कहा, "काफी वक्त हो गया था मुझे और अक्षय को साथ काम किये। जो आखिरी मूवी हमने साथ की थी वो 2010 में आई 'खट्टा-मीठा' थी। हमने इसके बाद कई प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की, लेकिन कुछ भी नतीजा निकलकर नहीं आया।"
प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की बातें साझा करते हुए कहा, "ये एक कॉमिक फैंटेसी मूवी होगी। असल में हिंदी दर्शकों को पसंद नहीं कि मैं कोई गंभीर फिल्म करूं। जब भी मैंने कोशिश की, जैसे 'तेज', 'खट्टा-मीठा' और 'रंगरेज', तो वो लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई। तो कॉमेडी ही क्यों नहीं। अक्षय और मैं 'हेरा फेरी' व 'भूल भुलैया' जैसा जादू लाने की फिर से कोशिश करेंगे।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। मूवी की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।
