HAL Recruitment 2026: एयरोस्पेस सेक्टर में अपना भविष्य बनाने की ख्वाहिश रखने वाले युवा इंजीनियरों के लिए देश की दिग्गज नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने कई रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, डिजाइन ट्रेनी (Design Trainee) और मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के कुल 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
क्या है आवेदन की डेट
उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह है कि वह अंतिम तिथि के इंतजार में न रहें और समय से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें अंत में सर्वर डाउन होने या अन्य टेक्निकल परेशानियों का सामना न करना पड़े।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस ने जारी किया कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स भर्ती का शॉर्ट नोटिस, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
रिक्त पदों का ब्योरा
| डिजाइन ट्रेनी | 60 पद | ये नियुक्तियां एचएएल के रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर्स के लिए की जाएंगी। इसमें एयरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस और मेटलर्जी जैसी प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी पात्र हैं। |
| मैनेजमेंट ट्रेनी | 60 पद | ये पद कंपनी के प्रोडक्शन, सर्विस और ओवरहॉल डिवीजनों के लिए हैं। इसके तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, प्रोडक्शन, कंप्यूटर साइंस और मेटलर्जी ब्रांच वाले आवेदन कर सकते हैं। |
| कार्यस्थल | चयन के बाद उम्मीदवारों को बेंगलुरु, तुमकुरु, हैदराबाद, नासिक, कोरापुट, बैरकपुर, लखनऊ, कानपुर या कोरवा स्थित एचएएल की विभिन्न कार्य इकाइयों में तैनात किया जाएगा। |
कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन
- बीई या बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के अलावा अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
- अभ्यर्थी के पास संबंधित स्ट्रीम में न्यूनतम 70% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है।
- अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते साक्षात्कार (Interview) की तिथि तक वे अपनी डिग्री का प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकें।
- SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक सीमा 60% रखी गई है।
- 14 अगस्त 2026 तक अनारक्षित और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है।
- नियम अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
क्या है चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) तथा उसके बाद होने वाले इंटरव्यू के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। लिखित परीक्षा 5 और 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा और इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि ट्रेनी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी 50 हजार रुपये बेसिक पे और अन्य भत्तों के साथ मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- NEET UG Counselling को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की समीक्षा
आवेदन करने का तरीका
स्टेप 1 - एचएएल के आधिकारिक पोर्टल hal-india.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर 'Careers' सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या HAL/CHRC-TM/RECT-02/2026 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपने मोबाइल नंबर और ईमेल की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 4 - मांगी गई सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें।
स्टेप 5 - अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को डाउनलोड करें।
कितना है आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांगों और एचएएल के आंतरिक कर्मचारियों के लिए आवेदन पूर्णतः नि:शुल्क है।
