NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जो अभिभावकों कक्षा 6 में अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं यह उनके लिए आखिरी मौका है, क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट करीब आ गई है। आवेदन के लिए उनके पास केवल 2 दिन का समय बाकी रह गयाहै। कक्षा 6 में दाखिले के लिए होन वाली परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाना होगा।
नवोदय में फ्री एजुकेशन
देश भर में फैले नवोदय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसके कारण हर साल लाखों विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना देरी किए अपना फॉर्म जमा कर देना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
| प्रवेश परीक्षा (JNVST Exam Date) | 28 नवंबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के स्कूल में नहीं दिया जाएगा जंक फूड, आदेश का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई
देश के 665 स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस चयन प्रक्रिया के तहत देश भर के कुल 665 जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से लिखित प्रवेश परीक्षा (JNVST), मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
मूल निवास- छात्र को उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है जहाँ संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है।
शैक्षणिक योग्यता- अभ्यर्थी ने उसी जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो या उसमें अध्ययनरत हो।
आवेदन का दायरा- उम्मीदवार केवल अपने ही जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए पात्र होंगे।
आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले NVS के आधिकारिक पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Student Corner' अनुभाग पर जाएं।
स्टेप 3 - यहां आपको "Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28)" का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
स्टेप 5 - फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, जैसे अभ्यर्थी का नाम, पहचान पत्र की डिटेल्स आदि सही-सही दर्ज करें।
स्टेप 6 - मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म का सबमिशन पूरा करके सुरक्षित प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG Counselling को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर जोर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की समीक्षा
आवेदन शुल्क कितना है?
JNVST Exam में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों और अभिभावकों को बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। यानी फॉर्म भरने के बाद किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है।
