बॉलीवुड

Akshay Kumar की 'साइको' का हुआ बंटाधार, मेकर्स की आपसी अनबन से गड्ढे में गिरी फिल्म

Akshay Kumar Film Psycho Shelved Due To Creative Differences: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। अक्षय के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं। लेकिन उनमें से एक 'साइको' पर काले बादल मंडरा रहे हैं। खभर के मुताबिक फिल्म को टाला जा सकता है।

Image

गड्ढे में गिरी अक्षय कुमार की 'साइको'

Akshay Kumar Film Psycho Shelved Due To Creative Differences: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। जल्द ही अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' में आने वाले हैं, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। इसके अलावा भी अक्षय कुमार के पास 'स्काई फोर्स' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी मूवी भी मौजूद है। लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक फिल्म पर काले बादल मंडराते दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'साइको' (Psycho) है। बताया जा रहा है कि मेकर्स के कारण अक्षय कुमार की फिल्म गड्ढे में गिरती नजर आ रही है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मोहित सुरी ने 'साइको' (Psycho) के लिए हाथ मिलाया था। वहीं फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि स्क्रिप्ट और मूवी से जुड़ी चीजों को लेकर अक्षय कुमार, मोहित सुरी और रोहित शेट्टी में तालमेल नहीं बन रहा है। इस बारे में बात करते हुए अक्षय से जुड़े सूत्र ने कहा, "जहां मोहित और अक्षय चाहते हैं कि फिल्म एक निश्चित शैली में बने तो वहीं रोहित शेट्टी चाहते हैं कि फिल्म कमर्शियल स्पेस में हो। कई कोशिशों के बाद स्क्रिप्ट तैयार की गई, लेकिन मेकर्स नतीजे से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे। कई मीटिंग्स के बाद मेकर्स ने फिल्म को टालने का फैसला किया।"

'साइको' (Psycho) से जुड़े सूत्र ने बताया कि मोहित सुरी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई सालों से एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "वो लंबे समय से साथ आने की कोशिश में हैं। 2018 से ही ये चर्चा चल रही है, लेकिन स्टार्स एक साथ आ ही नहीं पा रहे। लेकिन अक्षय, मोहित सुरी के काम से खुश हैं, ऐसे में वह भविष्य में उनके साथ जरूर काम करेंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article