बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Housefull 5 : बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन की टक्कर, दिवाली पर रिलीज होगी ये फिल्में

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 1, 2023, 11:51 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 3 and Housefull 5 Clash: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल 5 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर अभी से हाइप बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों सुपरस्टार्स की फिल्म एक ही दिन रिलीज होगी।

Image

Kartik Aaryan and Akshay Kumar (credit pic: instagram)

Bhool Bhulaiyaa 3 and Housefull 5 Clash: सिनेमालवर्स के लिए साल 2024 की दिवाली काफी धमाकेदार होने वाली है। अगले साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हाउसफुल 5 और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर अभी से हाइप है। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर किया है।

फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। मेकर्स ने अभी तक बाकी की स्टारकास्ट के नाम का खुलासा नहीं किया है। अक्षय ने बताया कि हाउसफुल 5 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे। इस बिग बजट फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जाएगा। तरुण मनसुखानी इससे पहले दोस्ताना डायेरक्ट कर चुके है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। इसके अलावा तरुण सुशांत सिंह राजपूत की ड्राइव भी डायरेक्ट कर चुके हैं।

हाउसफुल के अलावा ये फिल्में भी होगी दिवाली पर रिलीज

हाउसफुल पॉपुलर फ्रेंचाइजी है जिसका पांचवां पार्ट रिलीज होने वाला है। ये पहली भारतीय फिल्म हैं जिसका पांचवां पार्ट बनेगा। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 भी अगले साल रिलीज होगी। भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक रूहबाबा का रोल निभाएंगे। दिवाली पर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज हो सकती हैं।

सिंघम अगेन के रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। पहली बार सिंघम के सीक्वल में कोई लेडी इंस्पेक्टर होगी। दिवाली पर फैंस के मजा डबल होने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर तीनों सुपरस्टार के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article