Triptii Dimri and Karnesh Ssharma Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। तृप्ति फिल्म प्रोड्यूसर कर्णेश शर्मा को डेट कर रही थीं। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते थे। कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। लेटेस्ट रिपोर्टस के अनुसार, तृप्ति और कर्णेश का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड कर्णेश संग अपनी सभी तस्वीरें डिलीट कर दी है। कपल ने अपने ब्रेकअप को ऑफिशियल कर दिया है। कर्णेश ने अपने प्रोजेक्ट कला और बुलबुल से तृप्ति के पोस्टर हटा दिए है। तृप्ति और कर्णेश के ब्रेकअप का कारण अभी तक नहीं पता चला है।
तृप्ति और कर्णेश ने किया एक- दूसरे को अनफॉलो
रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति और कर्णेश के ओपिनियन नहीं मिलत रहे थे। दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थी। ऐसे में दोनों ने एक- दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। तृप्ति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में पोस्टर बॉय के साथ की थी। उनके काम को पहचान लैला मजनू से मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस बुलबुल में नजर आई थीं। बुलबुल ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। एक्ट्रेस हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म कला में दिखाई दी थी। कला में तृप्ति के साथ इरफान खान के बेटे बाबिल भी थे।
तृप्ति जल्द बॉलीवुड में एनिमल से डेब्यू करने वाली हैं। एनिमल में तृप्ति रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ मेरे महबूब मेरे सनम में नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक फिल्म है।
