बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने खत्म की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'Bhooth Bangla' की शूटिंग, वामिका गब्बी संग शेयर किया BTS वीडियो

Akshay Kumar Wrap of Bhooth Bangla Shoot: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार ने 15 सालों के बाद एक बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' के लिए प्रियदर्शन संग हाथ मिलाया था। सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर कर उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा कर दी है।

Image

Akshay Kumar

Akshay Kumar Wrap of Bhooth Bangla Shoot: साल 2025 में अक्षय कुमार की अब तक 'स्काई फाॅर्स' और 'केसरी चैप्टर 2' सहित 2 फिल्में रिलीज हो चुकी है। दोनों की फिल्में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस करने में सफल रही है। अब अक्षय कुमार के फैन्स उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी में से एक 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का इंतजार कर रहे हैं। हॉरर कॉमेडी के बादशाह निर्देशक प्रियदर्शन ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। दिलचस्प बात यह भी है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लगभग 15 सालों के बाद 'भूत बंगला' जैसी मूवी के साथ फिर साथ आए हैं। इस मूवी से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो शेयर कर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है।

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के निर्माताओं ने सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर कर बता दिया है कि उन्होंने अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी को सुंदर झरने के सामने देखा जा सकता है। वीडियो को बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है, जिसे पोनी वर्मा ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी का लुक भी देखने में बेहद स्टाइलिश और आकर्षक है।

बीते कई दिनों से अक्षय कुमार अपनी इस मूवी की शूटिंग राजस्थान के जयपुर में कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के कई हिस्से हैदराबाद में भी शूट हुए हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा असरानी, जिशु सेनगुप्ता, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह मूवी अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article