बॉलीवुड

कब शुरू होगी Akshay kumar और Tiger की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग? फिल्म में हुई जान्हवी कपूर की एंट्री!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2022, 07:31 PM IST

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar and Tiger Shroff: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म छोटे मियां और बड़े मियां को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म शूटिंग अब आखिरकार शुरू होने वाली है। कई रिपोर्ट्स में यह खबर भी सामने आ रही है कि फिल्म में जान्हवी कपूर की एंट्री भी हो गई है।

Image

Bade Miyan Chote Miyan

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • छोटे मियां और बड़े मियां की शूटिंग जल्द होगी शुरू।
  • अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।
  • फिल्म में जान्हवी कपूर की एंट्री की खबर भी सामने आ रही हैं।

Bade Miyan Chote Miyan Akshay Kumar and Tiger Shroff: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) का लम्बे समय से इंतजार हो रहा है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अब जल्द ही शुरू होने वाली है। खबर बस इतनी ही नहीं है अब फिल्म में एक और बड़ी हीरोइन की एंट्री हो गई है। इस अभिनेत्री को फिल्म में टाइगर के साथ कास्ट किया जाएगा। आइए इस स्टोरी में छोटे मियां और बड़े मियां से जुड़े सभी अपडेट्स पर नजर डालते हैं।

जनवरी में शुरू होगी फिल्म की एक्टिंग

अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर कुछ बड़ी अपडेट्स हाल कि दिनों में सामने आई है। पिंक विला की एक रिपोर्ट के अनुसार अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के अंत तक शुरू हो सकती है। बता दें कि अक्षय और टाइगर को साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की फिल्म में मौजूदगी ही इस बात का सबूत दे रही है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

फिल्म में हुई 'मिली' एक्ट्रेस की एंट्री

इसके साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दांवा किया जा रहा है कि फिल्म ‘बड़े मियां और छोटो मियां’ में अब बॉलीवुड स्टार जान्हवी कपूर की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में जान्हवी को टाइगर श्रॉफ के साथ कास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही जान्हवी आने वाले समय में कई फिल्मों मे नजर आने वाली है। जिनमें दोस्ताना 2, मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्में फ्लॉप रही हैं। टाइगर की हीरोपंती 2 और अक्षय की बैक टू बैक कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article