Drishyam 2 : अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म द्दश्यम 2 के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज से पहले फैंस को शानदार ऑफर दिया है। द्दश्यम 2 के फैंस आज 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। इस तरह का ऑफर पहली बार किसी फिल्म के लिए ऑडियंस को दिया जा रहा है। ये ऑफर आज यानी 2 अक्टूबर तक वैलिड है। अजय देवगन द्दश्यम 2 में विजय सालगांवकर का किरदार निभा रहे हैं।
द्दश्यम 2 की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, '2 अक्टूबर के खास दिन पर द्दश्यम 2 के निर्माताओं ने पहली बार इस तरह का फैसला लिया है। निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज के दिन दर्शकों को टिकट में 50 प्रतिशत छूट देने के लिए अलग-अलग सिनेमाघरों से करार किया है। इसके लिए दर्शकों को सिनेमा चेन ऐप पर द्दश्यम 2 की एडंवास टिकट बुक करनी होगी। पहली बार सिनेमा चेन्स किसी फिल्म के एडवांस बुकिंग के लिए इस तरह का ऑफर लेकर आ रहे हैं'।
आधे दाम में देख सकते हैं अजय की फिल्म द्दश्यम 2
द्दश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, इश्तिा दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं। द्दश्यम 2 साल 2021 की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। द्दश्यम क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो 2015 में रिलीज हुई थी। हाल ही में द्दश्यम 2 का टीजर रिलीज हुआ था। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए लिखा था, 'विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद ही होगी आपको? कि याद दिलाए'। ये एक क्राइम थ्रिलर सस्पेंस फिल्म हैं। टीजर वहीं से शुरु होता है जहां से फिल्म की कहानी खत्म होती है। टीजर में विजय यानी अजय देवगन अपना कंफेशन देते हुए नजर आ रहे हैं।
