बॉलीवुड

Ponniyin Selvan 1 Advance Ticket Booking: ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन -1 ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, क्या ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा को देगी टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:08 PM IST

Ponniyin Selvan 1 Advance Ticket Booking: ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में विक्रम वेधा को पीछे छोड़ सकती है।

Image

ponniyin selvan -1 advance booking

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है
  • साउथ में फिल्म की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है, कुछ जगहों पर अभी टिकट की बुकिंग नहीं शुरू हुई है
  • फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Ponniyin Selvan 1 Advance Ticket Booking : 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बिग बजट फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। ये हफ्ता सिनेमा लवर्स के लिए खास होने वाला है। इस हफ्ते ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) और मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (PS- 1) क्लैश हो रही है। पोन्नियन सेल्वन -1 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, जयराम कवि, कार्थी, प्रकाश राज जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। पोन्नियन सेल्वन -1 मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।

मणि रत्नम की फिल्म की एडवांस बुकिंग ताबतोड़ हो रही है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी लिमिटड शहरों में शुरू किया। साउथ में फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। आपको बता दें कि अभी दिल्ली जैसे शहर में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

साउथ में पोन्नियन सेल्वन -1 की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है

फिल्म ने पहले दिन 1 लाख से ज्यादा की बुकिंग की है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोन्नियन सेल्वन 1 की सुबह तक 1 लाख 75 हजार से ज्यादा एडवांस टिकटे बुक हो चुकी है। फिल्म ने सिर्फ तमिल में एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। एडवांस टिकट बुकिंग का आंकड़ा जल्द ही 2 लाख के पार हो जाएगा। 4 दिन बाद फिल्म के सही आंकड़े हम सभी के सामने आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द पार कर लेगी।

पोन्नियन सेल्वन -1 पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पोन्नियन सेल्वन -1 से लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। मणि रत्नम और ऐश्वर्या इससे पहले भी गुरु समेत कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस मणि रत्नम की मास्टर पीस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article