बॉलीवुड

PS-1 Box Office: ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन ऋतिक की फिल्म विक्रम वेधा को देगी मात, फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कमाए इतने करोड़ रुपये?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 01:58 PM IST

Ponniyin Selvan Box office Collection : ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में करोड़ों रुपये का बिजनेस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image

aishwarya rai film PS-1 box office

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 का बॉक्स ऑफ पर अच्छा प्रदर्शन रहा है
  • तमिल में पोन्नियन सेल्वन -1 फिल्म की धुआंधार कमाई जा रही है
  • फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है

Ponniyin Selvan Box office Collection : डायरेक्टर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (Ponniyin Selvan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में ऐश्वराय रॉय (Aishwarya Rai), कार्ती, चियान विक्रम, कार्ती, त्रिशा और जयराम रवि मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से लंबे समय बाद ऐश्वर्या रॉय ने बड़े पर्दे पर वापसी की हैं। ये फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई। ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 ने ऋतिक और सैफ अली खान की फिल्म व्रिकम वेधा (vikram Vedha) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड विक्रम वेधा से अच्छा बिजनेस किया है।

बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम की फिल्म के लिए दूसरे दिन भी शानदार रहा। फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। शनिवार को फिल्म ने पूरे भारत में 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने तमिल वर्जन में 27.6 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तेलुगु में 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने हिंदी में 2.85 करोड़ रुपये और मलयालम में 70 लाख रुपये की कमाई की।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 80 करोड़ की कमाई की

पोन्नियन सेल्वन को बनाने में 500 करोड़ की लागता आई है। फिल्म ने तमिल वर्जन में सबसे ज्यादा बिजनसे किया है। ये फिल्म मणि रत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम को उनकी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या रॉय ने रानी नंदनी का किरदार निभाया हैं। फिल्म में एक्ट्रेस डबल रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक होगा। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी चोला साम्राज्य के इतिहास पर आधारित है। फिल्म की भव्यता देखने लायक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article