बॉक्स ऑफिस

The Vvaan Box Office Day 4: सुस्त पड़ी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म, सोमवार की कमाई ने किया निराश

The Vvaan Box Office Collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' मंडे टेस्ट तो पास कर गई हैं लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Image

'द वन' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

The Vvaan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forrest) 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मिश्रित रिव्यू मिलने के बाद भी इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई की। कई लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया और इसका इजाफा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिला लेकिन इसके बाद भी भारत में नेट कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कोमल रानी संग Govinda के अफेयर की खबरों पर भड़कीं Divya Khossla, Sunita Ahuja का किया खुलकर सपोर्ट)

चौथे दिन 'द वन' के कलेक्शन में आई गिरावट

'द वन' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद शनिवार को इसने 11.41 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। तीसरे दिन 'द वन' ने करीब 15.10 करोड़ रुपये कमाए। तीन दिनों का फिल्म का कुल कलेक्शन 34.63 करोड़ रुपये हो गया था। 'द वन' ने मंडे टेस्ट पास किया लेकिन कलेक्शन में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 5.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म की भारत में नेट कमाई करीब 39.88 करोड़ रुपये हो गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh और Vashu Bhagnani के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड !! इंटरनेट पर मची हलचल)

दीपक कुमार मिश्रा ने किया डायरेक्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। दीपक इससे पहले लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के निर्देशन कर दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं। इस मूवी में अनुप सोनी, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि इसके साथ Balaji Motion Pictures और TVF जैसे बड़े नाम जुड़े हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article