बॉलीवुड

'ये वो जगह है जहां हर कोई होना चाहेगा' Hera Pheri 3 डायरेक्ट करेंगे अहमद खान? निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 07:17 PM IST

Ahmed Khan on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की 'हेरा फेरी 3' को लेकर डायरेक्टर अहमद खान ने बयान दिया है।

Image

अमजद खान ने किया ये खुलासा (Image Source: suniel shetty Instagram/ IMDb)

Ahmed Khan on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) पिछले काफी समय से किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई है। कभी फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खबर आती है तो कभी इसके डायरेक्टर को लेकर नए दावे सामने आते हैं। इसी बीच अब एक बार फिर फिल्म सुर्खियों में है। इस बार वजह बने हैं निर्देशक अहमद खान (Ahmed Khan)। हाल ही में उनसे पूछा गया कि क्या 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) के बाद वो फिल्म हेरा फेरी 3 का डायरेक्शन करने वाले हैं। इस सवाल पर उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी।

अहमद खान ने किया ये खुलासा

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह डायरेक्टर अहमद खान का अभी हाल ही में दिया बयान है। Hindustan Times के मुताबिक अहमद खान ने कहा कि 'ये वो जगह है जहां हर कोई होना चाहेगा। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, फिरोज नदियाडवाला और हेरा फेरी सब एक परिवार जैसे हैं। और मेरे लिए मैं भी उसी सिनेमा का हिस्सा हूं। इसलिए जब भी ये बनेगी, मैं इसमें जरूर रहूंगा, चाहे डायरेक्ट करूं या न करूं। हम इसे साथ में बनाएंगे। मैंने तीनों के साथ काम किया है और मेरा करियर भी अक्षय और सुनील के साथ ही शुरू हुआ था। जब तीनों मेरी फिल्म में थे तो मैंने उन्हें बाबू राव, श्याम और राजू के रूप में नहीं देखा। मेरे लिए वो मेरी फिल्म के किरदार थे। लेकिन जब तीनों एक साथ आते हैं तो आंखें खुद ही उन्हें वैसे ही देखने लगती हैं। तीनों की टाइमिंग अभी भी वैसी ही है। कई बार मुझे उसे तोड़ना पड़ता था। बस यही उनकी साथ मेरी एक छोटी लड़ाई थी।'

करियर को लेकर कही ये बात

अहमद खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'किसी डायरेक्टर के लिए ये लकी बात है कि वो किसी एक जॉनर के लिए जाना जाए। मैं कॉमेडी नहीं कर रहा, मैं ह्यूमर वाली फिल्में बना रहा हूं जो सीरियस लगती हैं। मैं इसे ब्रिटिश ह्यूमर कहता हूं। और मुझे लगता है कि मैं दोनों जगह ह्यूमर और एक्शन में काम कर पा रहा हूं, ये मेरी किस्मत है।अभी मैं सिर्फ अपने घर के एक स्ट्रगलर पर फोकस कर रहा हूं, मेरे बेटे पर, जो मुझसे बार-बार पूछता रहता है कि उसका मौका कब आएगा। इस साल मैं उसके लॉन्च पर ध्यान दे रहा हूं। साथ ही एक और बड़ी फिल्म का प्लान भी है, जिसका जल्द ही ऐलान किया जाएगा।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article