बॉलीवुड

Pradeep Rawat Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, आमिर खान ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 06:21 PM IST

Pradeep Rawat Last Rites: प्रदीप रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में कई बड़े सितारे पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Image

प्रदीप रावत का हुआ अंतिम संस्कार (Image Source: Manav Manglani)

Pradeep Rawat Last Rites: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गम में डूब गई है। 74 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म गजनी (Ghajini) फेम प्रदीप रावत के जाने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। आज, 5 अगस्त को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जहां उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे पहुंचे। माहौल बेहद भावुक था और हर किसी की आंखें नम नजर आईं। प्रदीप रावत ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे, जिसकी वजह से उनके चाहने वालों की संख्या काफी बड़ी थी।

इमोशनल हुए आमिर खान

प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा में एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और रजा मुराद (Raza Murad) भी शामिल हुए। दोनों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। इस दौरान आमिर खान की आंखों में आंसू नजर आए। इनके अलावा फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई कलाकार भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और 4 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत

प्रदीप रावत अब पंचतत्व में विलीन हो गए। परिवार, रिश्तेदारों, करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पंचतत्व में विलीन होने के साथ ही एक शानदार कलाकार का सफर हमेशा के लिए थम गया। प्रदीप रावत को आप कैसे याद कर रहे हैं, इसको लेकर कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article