बॉलीवुड

Saiyaara से बॉलीवुड में कदम रखेंगे चंकी पांडे के भतीजे, साथ में नजर आएगी ये हसीना

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 22, 2025, 10:58 AM IST

Ahaan Panday Bollywood Debut: एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के कजिन अहान पांडे (Ahaan Panday) लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड की दुनिया में यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) की नई रोमांटिक फिल्म से कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म अहान के साथ ये हसीना भी नजर आएगी।

Image

Ahaan Panday Bollywood Debut

Ahaan Panday Bollywood Debut: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के कजिन अहान पांडे (Ahaan Panday) एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अहान पांडे यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) की नई रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। अहान पांडे की पहली फिल्म के ऐलान के साथ-साथ मेकर्स और भी कई जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं अहान पांडे की पहली फिल्म का क्या नाम होने वाली है, ये मूवी कब बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है और उनके साथ कौन सी हसीना फीमेल लीड रोल में नजर आएगी।

‘सैयारा' से डेब्यू करेंगे अहान पांडे

बॉलीवुड में एक और नया चेहरा अपनी जगह बनाने को तैयार है। यश राज फिल्म्स ने अपनी नई रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा (Saiyaara)’ का ऐलान कर दिया है, जिससे चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ लीड रोल में अनीत पड्डा (Aneet Padda) नजर आएंगी। अनीत (Aneet Padda) भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं और पहले कई टीवी ऐड्स में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म ‘सैयारा' को डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) बना रहे हैं। ये फिल्म 18 जुलाई 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड में हो रही इस नई जोड़ी की एंट्री को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

लव स्टोरी जीत लेगी दिल

फिल्म ‘सैयारा' के ऐलान के बाद से इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। कोई इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ तो फिर से नेपोटिज्म को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म के मेकर्स ने भी इस मूवी को लेकर बताया है कि ‘सैयारा' की लव स्टोरी आपका दिल जीत लेगी। फिल्म ‘सैयारा' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article