बॉलीवुड

Richa Ali wedding: शादी के बाद इंटीमेट फंक्शन के लिए कपल पहुंचा लखनऊ, सामने आई मेहंदी और संगीत की तस्वीरें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:32 PM IST

ऋचा चड्ढा और अली फजल के मेहंदी और संगीत की तस्वीरें सामने आईं। फोटो में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। प्री वेडिंग फंक्शन में कपल एक- दूसरे के साथ फूलों की होली खेलते नजर आ रहे हैं।

Image

Richa ali mehndi and sangeet photo

Richa Ali Sangeet and Mehndi Photos : ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) शादी के बंधन में बंध गए हैं। दिल्ली में कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। हाल ही में कपल लखनऊ में एक और इंटीमेट सेलिब्रेशन के लिए पहुंचा है। ये पार्टी उनके मिलन के जश्न में रखी गई हैं। अभी तक कपल की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। हम आपको कपल की मेहंदी और संगीत फंक्शन के बारे में बता रहे हैं।

कपल के मेहंदी और संगीत के समारोह की सजावट प्रकृति से प्रेरित थी। सजावट में फूलों, जूट, लकड़ी आदि का इस्तेमाल किया गया। कपल ने फूलों की होली खेली। उनके परिवार और दोस्तों ने शादी की रस्मों के हिसाब से उन्हें फूलों से नहलाया। इसके बाद ऋचा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेहंदी लगवाई।

ऋचा और अली की मेहंदी और संगीत की तस्वीरें आईं सामने

richa mehndi photos

richa mehndi photos

शाम में संगीत सेरेमनी के दौरान कपल के दोस्तों और चचेरे भाइयों ने परफॉर्मेंस दिया गया। बचपन से ऋचा की सबसे अच्छी दोस्त ने कपल के लिए एक मजेदार सरप्राइज परफॉर्मेंस दी, जबकि उनके भाई ने उनके लिए एक गाना गाया और जमकर भांगड़ा किया। कपल ने इसके बाद अंबरसरिया समेत कुछ गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

ऋचा और अली ने अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। ऋचा और अली की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल हुए थे। कॉकटेल पार्टी में ऋचा और अली ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऋचा और अली कॉकटेल पार्टी में एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आए। शादी की सभी रस्में पूरे होने के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी देगा। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। ऋचा और अली के रिस्पेशन में उनके कुछ हॉलीवुड के दोस्त भी शामिल होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article