बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर उतरवाया गया Sunny Deol का चश्मा, एंट्री करने के लिए माननी पड़ी सुरक्षकर्मी की बात

Sunny Deol Removed Glasses At Airport: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए सिक्यूरिटी को मद्देनजर रखते हुए वहां मौजूद स्टाफ ने सनी देओल का चश्मा उतरवाया।

Image

Sunny Deol.

Sunny Deol Removed Glasses At Airport: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। सनी देओल से पहले भी कई एक्टर्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस समय एयरपोर्ट पर 15 अगस्त की वजह से सिक्यूरिटी टाइट और सरकार कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। एयरपोर्ट पर एंट्री करते वक्त सनी देओल काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान एंट्री करने के पहले सनी देओल को एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी ने रोका और चेकिंग के लिए उनका चश्मा उतरवाया।

मुंबई एयरपोर्ट पर चश्मा उतारते हुए सनी देओल का ये वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान अभिनेता को ब्लैक बकेट हैट के साथ कूल में देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी देओल ने भी एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी के साथ कॉर्पोरेट किया। सनी देओल को ऐसा करते देखने के बाद लोग उनकी कमेंट्स में तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास इस समय एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हैं। बीते कई दिनों से सनी पाजी फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग में बिजी हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही यह मूवी आमिर खान के बैनर तले बनाई जा रही है। इसके बाद सनी देओल ने फिल्म 'सफर' की शूटिंग पूरी कर ली है। सनी देओल की इस मूवी में सलमान खान का कैमियो होगा। वहीं दूसरी ओर एक साउथ डायरेक्टर गोपिचंद ने भी सनी देओल के साथ एक धांसू फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article